कांग्रेस की भद्दी मानसिकता ने नारी शक्ति का सदैव ही अपमान किया है:-आरती भानपुरिया October 19, 2020 • धर्मेंद्र शुक्ला *कांग्रेस की भद्दी मानसिकता ने नारी शक्ति का सदैव ही अपमान किया है:-आरती भानपुरिया* *भाजपा महिला मोर्चा ने कमलनाथ का पुतला फूंका।शाबिर मंसूरीझाबुआ-पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चुनावी सभा मे नवदुर्गा के दूसरे दिन जिस प्रकार से केबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का अपमान किया है,नवदुर्गा के पर्व के दौरन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो महिला पर अभद्र टिप्पणी की है नारी शक्ति का अपमान किया है । उसका परिणाम आपको मिलेगा और उसका जवाब आपको मध्य प्रदेश की जनता जरूर देगी,कमलनाथ के इस गलत शब्दो उपयोग जो भाजपा नेत्री का तो किया ही है साथ ही सम्पूर्ण नारी शक्ति का भी अपमान किया है,। वही भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक ने कहा कि नवदुर्गा पर्व के दौरान नारी शक्ति का अपमान करना निश्चित ही प्रदेश से कांग्रेस का विनाश होगा,वही भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जो गलत शब्दो का उपयोग नारी शक्ति पर किया है उसका महिला मोर्चा पुरजोर विरोध करती है, महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने ये भी बताया कि पूर्व में भी कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर भी कमलनाथ ने नारी शक्ति के लिए कोटा या सजावट आदि शब्दो,साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ भी दिग्विजय सिंह की अभद्र टिप्पणी करना आदत बन चुका है,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया ने बताया कि हमारे देश मे नारी को लक्ष्मी,दुर्गा और काली के रूप में पूजा जाता है। उस नारी को कांग्रेस की भद्दी मानसिकता एवं सोच ने सदैव ही अपमान किया है। कमलनाथ यदि अपनी इस अभद्र टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते तो महिला मोर्चा और भी आगे उग्र आंदोलन करेगा पुतला दहन आयोजन में मुख्य रूप भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती भानपुरिया, जिले के पदाधिकारी पूर्व विधायक गण नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा एवं मंडल झाबुआ की टीम सहित महिला मोर्चा झाबुआ कीकुंता सोनी, निर्मला अजनार,सारिका राठौर,फूंदीबाई मेडा, सुनीता वर्मा , अर्चना राठौर, संगीता पलासिया आदि बहने मुख्य रूप से उपस्थित रही।