पेटलावद कलेक्टर श्री सिंह का फोरेस्ट विभाग के ग्रीन इंडिया मिशन के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण।

झाबुआ


शाबीर मंसुरी


9993977145


पेटलावद कलेक्टर श्री सिंह का फोरेस्ट विभाग के ग्रीन इंडिया मिशन के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण।


2 वर्षों में वन विभाग की सक्रियता से हो रहा हैं जंगलों का विकास पेटलावद पेटलावद वन विभाग के द्वारा किये गए ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत कार्यों का आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरक्षण के दौरान वन विभाग के जिला अधिकारी dfo श्री एम एल हरित,रेवेन्यू sdm श्री शिशिर गेमावत ,sdo श्री कछावा व पेटलावद रेंज के रेंजर श्री जूलियस पिपलाद सहित पेटलावद रेँज के डिप्टी रेंजर एम एस हिंगाड,एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।


     सर्व प्रथम कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत कुंभा खेड़ी में वन विभाग के द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत १२६ हेक्टेयर क्षेत्र में प्लांटेशन का निरीक्षण किया।इस प्लांटेशन में पेटलावद वन विभाग के द्वारा ३६००० से अधिक पौधे लगाए गए है वन विभाग के द्वारा लगाए पौधे सभी मिश्रित प्रजाति के होने से एक और संकटग्रस्त प्रजातियों को संरक्षण होगा|


.    वहीं दूसरी ओर फलदार पौधो जैसे आंवला , सुरजना, इमली, जाम, महुआ आदि से भविष्य में स्थानीय ग्रामीणों को फल के साथ रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। यह प्लांटेशन इसी वर्ष लगाये गए है इस प्लांटेशन में पानी के लिए वन विभाग के द्वारा एक तालाब का निर्माण भी करवाया गया जिससे गर्मी में भी प्लांटेशन में लगाये पोधो की सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।


      इसके पश्चात न्यायालय परिसर पेटलावद में किए गए मियावाकी वृक्षारोपण का निरीक्षण किया।कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंठबोरली में भी वन विभाग के द्वारा किए प्लांटेशन का निरीक्षण किया ।कलेक्टर श्री सिंह वन विभाग के कार्यों से संतुष्ट दिखाई दिये व विभाग को दिये और निर्देश श्री सिंह ने विभाग द्वारा किए जा रहे भू जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के कार्यों की सराहना की।साथ ही राजस्व विभाग के खुले क्षेत्रों में मनरेगा के साथ कन्वर्जेंस कर वृक्षारोपण तथा चारागाह विकास के कार्य करने के निर्देश दिए।


.      अभीतक देखने में आया है कि जबसे कलेक्टर श्री झाबुआ जिले का कार्य भार सँभाला तबसे श्री सिंह ने व्रक्षारोपन पर विशेष ध्यान दिया है।वह भी फल दार ताकि आमदनी का भी जरिया बन सके।


Popular posts
स्टीलिंग" (फ़ीचरिंग बौ मैन) रे ने ऊर्जा से भर देने वाले अपने पहले इलेक्ट्रॉनिक सिंगल "स्टीलिंग" के साथ डेब्यू किया
Image
जनपद पंचायत में अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि कि उपस्थिति में सामान्य सभा की बैठक हुई संपन्न
Image
मध्यप्रदेश सरकार ने दशहरा पर्व पर किया अवकाश घोषित।
Image
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा ने झकनावदा ठिकाने में किया शस्त्र पूजन
Image